ask a question

मेरा प्रिय मित्र


जीवन में मित्रों का बहुत महत्व होता है | मुझे मित्र बनाने का बहुत शौक है | यही कारण है की मेरे बहुत - से मित्र है, पर मैं सोच- समझ कर मित्र बनता हूँ | मेरे सभी मित्र अच्छे हैं | वे पढ़ाई में तेज़ हैं और अपना सभी काम अच्छे से करते हैं |

रोहित मेरा सबसे प्यारा मित्र है | वह मेरे पड़ोस में रहता है तथा मेरे स्कूल में ही पढ़ता है | उसके माता - पिता भी बहुत अच्छे हैं | उसके पिताजी डॉक्टर हैं व माताजी टीचर हैं | वह एक पब्लिक स्कूल में पढ़ाती हैं | उसका एक छोटा भाई भी है, मैं उसके साथ बहुत खेलता हूँ | मेरा मित्र रोहित अच्छे चरित्र वाला है | वह बच्चा होते हुए भी बहुत समझदार है | वह पढ़ाई में बहुत तेज़ है | पढ़ाई के अलावा उसे कहानियों की पुस्तकें पढ़ने का बहुत शौक है | पढ़ाई के साथ - साथ रोहित खेल कूद में भी हमेशा ईनाम लाता है | उसका पसंदीदा खेल क्रिकेट है |

रोहित मधुर भाषी है | वह कभी किसी का दिल नहीं दुःखता है | वह बहुत साहसी भी है | गलत बात का कभी साथ नहीं देता है | यदि उसे कोई बात ठीक नहीं लगती है तो वह बिना डरे उसे स्पष्ट - स्पष्ट कह देता है | रोहित हमेशा हँसता रहता है और दूसरों को भी हँसाता रहता है | वह जीने का भरपूर मज़ा लेता है | मैं जब भी उसके साथ रहता हूँ बहुत खुश रहता हूँ |

रोहित वास्तव में मेरा प्रिय मित्र है | ऐसा मित्र मिलना आजकल बहुत कठिन है | अच्छा मित्र जीवन में बहुत बड़ा सहारा होता है | मेरी भगवान से प्रार्थना है कि वह हमेशा ऐसे ही खुशी खुशी जीवन जीता रहे और हमारा साथ ऐसे ही रहे |

time: 0.0137400627