ask a question

दीपावली


 दीपावली

भारत त्योहारों का देश है | यहाँ अनेक त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैं | उनमे से एक दीपावली है | दीपावली हिन्दुओं का महत्वपूर्ण त्योहार है | जिसको सभी अपने परिवार, मित्र और पड़ोसियों के साथ पुरे उत्साह से मानते है |

दीपावली का अर्थ है दीपों की माला | दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है | दीपावली त्यौहार धनत्रयोदशी यानि धन तेरस के साथ शुरू होता है, और नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा (दिवाली), गोवर्धन पूजा और भाईदूज के साथ खतम होता हैं।

लोगों का मानना है कि आज के दिन भगवान श्री राम लंका के राजा रावण का वध करके लक्ष्मण , सीता और हनुमान के साथ अयोध्या लौटे थे | उनके वन से लौटने की खुशी में सारे अयोध्यावासियों ने पूरी नगरी को दीपों से सजाया था | इसलिए इसे प्रकाश पर्व भी कहा जाता है |

दीपावली के कई दिन पहले से ही घरों की साफ़- सफ़ाई शुरू हो जाती है | दुकानों को दुल्हन की तरह शानदार तरीके सजा दिया जाता है | घरों में खूब रोशनी की जाती है | लोग दीपावली पर नए कपड़ें , बरतन , पटाखे इत्यादि खरीदते हैं |

रात में लक्ष्मीजी और गणेशजी की पूजा होती है | लक्ष्मी धन की देवी है और गणेश को शुभ शुरुआत के देवता के रूप में माना जाता है। सभी इस त्योहार को मिल- जुल कर हँसी- खुशी से मनाते हैं | पूजा के बाद घरों में दीपक और मोमबत्तियाँ जलाई जाती हैं | सब मिठाई खाते हैं और गले मिलकर एक- दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हैं |

 

time: 0.0108871460