ask a question

संज्ञा (Noun)


संज्ञा किसे कहते हैं  ?

संज्ञा (Noun) की परिभाषा 
:-
किसी व्यक्ति , प्राणी , वस्तु , स्थान या भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं I

संज्ञा शब्दों के उदाहरण 

व्यक्तियों के नाम 

राम, श्याम, मोहन, सोहन, राहुल, सूरदास, मनमोहन सिंह, गीता, सीता कृष्ण, लाजपतराय, विवेकानंद आदि |

स्थानों के नाम

गंगोत्री, पंजाब, नेपाल, जापान, अफ़गानिस्तान, मुंबई, भारत, जयपुर, शहर, गली, यूरोप, बाज़ार, पार्क, गाँव, देवास, स्कूल, बाग, सड़क, चारबाग स्टेशन,  इलाहबाद आदि |

वस्तुओं के नाम 

रामचरितमानस, गीता, पुस्तक, कलम, चीनी, चावल, फल, पतंग, पर्वत, नदी, कुरसी, आम, पंखा, टेलीविज़न आदि | 

प्राणियों एवं मनुष्य जाति के नाम 

हाथी, हिरन, गाय, लड़का, स्त्री, पुरुष, सर्प, तोता, नर, नारी, गणेश, चिड़िया आदि | 

भावों के नाम 

गरमी, सफ़ेदी, उड़ान, विजय, खटास, मिठास, चंचलता, कटुता, विनम्रता, सुंदरता, थकावट, बचपन, मित्रता आदि |

त्यौहार के नाम

दशहरा, ईद, दीपावली, क्रिसमस, होली, नागपंचमी, गणेश चतुर्थी आदि |

धातु एवं द्रव्य के नाम 

मिट्टी, सोना, पारा, दूध |

दिनों के नाम

सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार 

महीनों के नाम 

जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रेल, जून आदि | 

संज्ञा वाक्यों के उदाहरण 

1. राम ने बाण चलाया I
यहाँ राम व्यक्ति का नाम हैं और बाण वस्तु का नाम हैं I

2.अंगूरों में खटास है I 
यहाँ अंगूर वस्तु का नाम हैं और खटास भाव का नाम हैं I


Related Posts :-
संज्ञा के भेद 

संज्ञा के बारे में अपने ज्ञान का परीक्षण करें और उसके लिए नीचे दिए गए Exercise sets पर क्लिक करें | (Test your knowledge about Hindi Noun for this Please click on Exercise Sets given below )

Browse topics on Hindi Grammar

time: 0.0160019398