क्रिया (Verb):
- लड़की नाच रही है।
- राधा सो रही है।
- राहुल पानी पी रहा है।
ऊपर दिए गए वाक्यों में 'नाच रही है' , 'सो रही है', 'पी रहा है' से किसी कार्य के करने, होने या घटना के घटित होने का बोध हो रहा है। अतः ये शब्द क्रिया शब्द हैं।
क्रिया की परिभाषा :- जिन शब्दों से किसी कार्य के होने, किए जाने अथवा घटना के घटित होने का बोध हो, उसे क्रिया कहते हैं।
उदाहरण :- हसँना, रोना , सोना, जागना, खेलना , बताना, सजाना, बजाना, देखना ,उतरना, समझना, गाना, जाना, सोचना आदि।
धातु :- क्रिया का मूल रूप धातु कहलाता है,
जैसे - खा, पी, गा, नाच, लिख, पढ़, हँस, सो, जाग, रो, खेल, बज आदि।
क्रिया का सामान्य रूप :- यदि मूल धातु में ना जोड़ दिया जाए, तो क्रिया का सामान्य रूप बनता है।
जैसे -
खेल + ना = खेलना
पढ़ + ना = पढ़ना
नाच + ना = नाचना
सो + ना = सोना
खो + ना = खोना
रो + ना = रोना
लिख + ना = लिखना
खाना पकाने की विधि में प्रयोग किये जाने वाले क्रिया शब्द साथ ही उसके इंग्लिश में अर्थ -
| Hindi | English |
|---|---|
| उबालना | Boil |
| घिसना | Grate |
| ढालना | Pour |
| भुनना | Grill/ broil |
| भिगोना | Soak |
| गलाना | Melt |
| चुटकी भर | Pinch |
| तेज़ी से फेंटना | Scramble |
| धीरे धीरे पकाना | Simmer |
| मिश्रण करना | Blend |
| सेंकना | Bake |
| हिलाना | Stir |
| स्वाद लेना | Taste |
| फैलाना | Spread |
| टुकड़ा करना | Slice |
| काटना | Chop |
| डुबाना | Dip |
| मसाला भरना | Stuff |
| तलना | Fry |
| पकाना | Cook |
| चौकोर टुकड़ों में काटना | Dice |
| छिलना | Peel |
| सींक पर भूनना | Barbecue |
| अधूरा पकाना | Parboil |
| चूर - चूर करना | Crumble |
क्रिया के रूप:- क्रिया के दो रूप होते हैं।
- मुख्य क्रिया
- सहायक क्रिया
1. मुख्य क्रिया :- क्रिया का मूल रूप ही मुख्य क्रिया कहलाता है।
2. सहायक क्रिया :- मुख्य क्रिया के अतिरिक्त आने वाले क्रिया शब्द सहायक क्रिया कहलाते हैं | सहायक क्रियाएँ सदैव वाक्य के अंत में आती हैं।
जैसे-
| मुख्य क्रिया | सहायक क्रिया |
|---|---|
| चल | रहा है |
| लिखता | है |
| उड़ाता | है |
| पढ़ | ली |