ask a question

सर्वनाम के भेद (Kinds of Pronoun)


सर्वनाम के भेद (Kinds of Pronoun):-

सर्वनाम के छह भेद होते हैं:

- पुरुषवाचक सर्वनाम ( मैं, तू, वह) Personal Pronoun
- निश्चयवाचक सर्वनाम (यह, वह ) Demonstrative Pronoun
- अनिश्चयवाचक सर्वनाम (कोई, कुछ ) Indefinite Pronoun
- संबंधवाचक सर्वनाम ( जो वह, जैसा वैसा ) Relative Pronoun
- प्रश्नवाचक सर्वनाम ( क्या , कौन ) Interrogative Pronoun
- निजवाचक सर्वनाम (खुद, आप) Reflexive Pronoun

1. पुरुषवाचक सर्वनाम - बोलने वाले, सुनने वाले या अन्य व्यक्ति के लिए प्रयोग किए जाने वाले सर्वनाम, पुरुषवाचक सर्वनाम होते हैं | इसके तीन भेद हैं -

- उत्तम पुरुष (मैं, हम) first person
- मध्यम पुरुष (आप, तुम, तू) second person
- अन्य पुरुष (वह, वे) third person


- उत्तम पुरुष:
उदाहरण :-
मैं खाना खा रहा हूँ |
हम बाहर जा रहे हैं |
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘मैं’ तथा ‘हम’ उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम शब्द है |
परिभाषा :- बोलने वाला अपने लिए जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग करता है तो वह उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाते हैं | जैसे - मैं , मेरा , हम, हमारा, मुझको |

- मध्यम पुरुष:
उदाहरण :-
तुम सो जाओ |
तुम्हें मन लगाकर पढ़ना चाहिए |
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘तुम’ तथा ‘तुम्हें’ मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम शब्द है |
परिभाषा :- बोलने वाला सुनने वाले के लिए जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग करता है तो वह मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाते हैं | जैसे -तुम, तुम्हारा, आप, आपका आदि |

- अन्य पुरुष:
उदाहरण :-
वह कल नहीं आया था |
वे मैच नही खेलेंगे।
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘वह’ तथा ‘वे’ अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम शब्द है |
परिभाषा :- जिसके विषय में बातें हो रही हैं, उसके लिए जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग होता है, वे अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाते हैं | जैसे – वह, वे, यह, इनका, इन्हें आदि|

2. निश्चयवाचक सर्वनाम-
उदाहरण :-
यह घर मेरा है |
वह मेरे भाई का सहपाठी है |
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘यह’ तथा ‘वह’ निश्चयवाचक सर्वनाम शब्द है |
परिभाषा :- जिस सर्वनाम शब्द से किसी निश्चित प्राणी या वस्तु का बोध होता है, वे निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं | जैसे - यह, वह, ये, वे आदि।

3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम-
उदाहरण :-
दूध में कुछ गिर गया है |
बाहर कोई बोला रहा है |
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘कुछ’ तथा ‘कोई’ अनिश्चयवाचक सर्वनाम शब्द है |
परिभाषा :- जिस सर्वनाम शब्द से किसी निश्चित प्राणी या वस्तु का बोध नहीं होता है, वे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं | जैसे - कोई, कुछ, किसी आदि।

4. संबंधवाचक सर्वनाम-
उदाहरण :-
जो पढ़ेगा, सो पास होगा |
जैसा करोगे, वैसा भरोगे |
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘जो’, ‘सो’ तथा ‘जैसा’, ‘वैसा’ संबंधवाचक सर्वनाम शब्द है |
परिभाषा :- वे सर्वनाम शब्द जो वाक्य के अन्य संज्ञा या सर्वनाम शब्द से संबंध दर्शाते हैं, संबंधवाचक सर्वनाम कहलाते हैं | जैसे – जो, सो, जिसकी, उसकी, जिसने, उसने आदि।

5. प्रश्नवाचक सर्वनाम-
उदाहरण :-
तुम कहाँ रहते हो ?
वहाँ कौन खड़ा हैं ?
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘कहाँ’ तथा ‘कौन’ प्रश्नवाचक सर्वनाम शब्द है |
परिभाषा :- जिन शब्दों का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है, वे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहलाते हैं | जैसे – कहाँ, किसने, कौन, क्या आदि। 

6. निजवाचक सर्वनाम-
उदाहरण :-
हमें अपना काम खुद करना चाहिए |
मैं अपने -आप पढ़ लूँगा |
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘खुद’ तथा ‘अपने -आप’ निजवाचक सर्वनाम शब्द है |
परिभाषा :- जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर्ता के साथ अपनेपन का ज्ञान कराने के लिए किये जाये, वे निजवाचक सर्वनाम कहलाते हैं | जैसे – खुद, स्वयं, आपने-आप आदि। 

Related Post :-
सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण 
 

सर्वनाम के भेद के बारे में अपने ज्ञान का परीक्षण करें और उसके लिए नीचे दिए गए Exercise sets पर क्लिक करें | (Test your knowledge about Hindi kinds of Pronoun for this Please click on Exercise Sets given below ) 

 

Browse topics on Hindi Grammar

time: 0.0240089893