ask a question

वाच्य की परिभाषा और उसके भेद


वाच्य की परिभाषा :- क्रिया के जिस रूप से इस बात का पता चले कि वाक्य में क्रिया का प्रधान विषय कर्ता, कर्म या भाव है, उसे वाच्य कहते हैं |

वाच्य के भेद :- वाच्य के तीन भेद होते हैं - 
कर्तृवाच्य (Active Voice)
कर्मवाच्य (Passive Voice)
भाववाच्य (Impersonal Voice)

कर्तृवाच्य की परिभाषा :-
 जहाँ क्रिया के लिंग, वचन और पुरुष कर्ता के अनुसार हों और कर्ता ही प्रधान हो, उसे कर्तृवाच्य करते हैं |

उदाहरण :- 
1. बच्चा नहीं रोता |
2. मैं इतनी गरमी में सो नहीं सकता |
3. हम निबंध लिखेंगे |
4. अनुज खीर खाता है |
5. रीना ने भोजन बनाया |

कर्मवाच्य की परिभाषा :- जहाँ क्रिया के लिंग, वचन और पुरुष कर्म के अनुसार होते हैं और 'जा' धातु का प्रयोग होता है, उसे कर्मवाच्य कहते हैं |

उदाहरण :-
1. बच्चों से पुस्तक पढ़ी जाती है |
2. तुम्हारे द्वारा पढ़ा जाता है |
3. धोबी से कपड़े धोए जा रहे हैं |
4. रोहित से दूध पिया जाता है |
5. मजदूरों से दीवार बनाई गई |

भाववाच्य की परिभाषा :- जहाँ क्रिया अकर्मक हो तथा क्रिया के लिंग और वचन कर्ता के अनुसार न होकर भाव के अनुसार हों तथा सदा पुल्लिंग एक वचन में ही हों, तो उसे भाववाच्य कहते हैं |

उदाहरण :-
1. मुझसे उठा नहीं जाता |
2. सुमन से दौड़ा जाता है |
3. दादीजी से चला नहीं जाता |
4. पक्षियों से रात में सोया जाता है |
5. गर्मियों में लोगों से खूब नहाया जाता हैं |

वाच्य परिवर्तन 

कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य बनाना -

1. कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य बनाने के लिए - वाक्य के कर्ता के साथ यदि कोई विभक्ति लगी हो, तो उसे हटाकर से / द्वारा / के द्वारा लगा दीजिए | यदि कर्म के साथ विभक्ति लगी हो तो उसे भी हटा दीजिए |
2. कर्तृवाच्य की मुख्य क्रिया को सामान्य भूतकाल में परिवर्तित कीजिए |

उदाहरण :-
 
कर्तृवाच्य कर्मवाच्य
मुकेश सब्ज़ी लाता है | मुकेश द्वारा सब्ज़ी लाई जाती है |
कवि ने कविता लिखी | कवि द्वारा कविता लिखी गयी |
मैं खाना
खाऊँगा |
मुझसे खाना खाया जाएगा |
रीना भूख नहीं सहती है | रीना से भूख नहीं सहा जाता है | 
यह गिलास किसने तोड़ा है ? यह गिलास किसके द्वारा तोड़ा गया है ?
बच्चे पुस्तक
पढ़ते हैं |
बच्चों से पुस्तक पढ़ी
जाती है |
हम निबंध
लिखेंगे |
हमसे निबंध लिखा जाएगा |
उसने पत्ते तोड़े | उसके द्वारा पत्ते तोड़े
गए |
राधा शांत नहीं रहती है | राधा से शांत नहीं रहा जाता है |
लड़का रोटी
खाएगा |
लड़के से रोटी खाई जाएगी |


कर्तृवाच्य से भाववाच्य बनाना 

कर्तृवाच्य से भाववाच्य बनाने के लिए -
वाक्य के कर्ता के तुरंत बाद  'से' या द्वारा का प्रयोग करें तथा वाक्य के अनुसार असमर्थता तथा समर्थता प्रकट करने वाली क्रिया का प्रयोग करें |

उदाहरण :-
 
कर्तृवाच्य भाववाच्य
बच्चे खेलते हैं | बच्चों से खेला जाता है |
श्याम नहीं नहाया | श्याम से नहीं नहाया
गया |
राधा गीत नहीं गाती | राधा से गीत नहीं गाया जाता है |
मैं बैठ नहीं
सकता |
मुझसे बैठा नहीं जाता |
हिरण दौड़ता है | हिरण से दौड़ा जाता है |
रमेश पढ़ता नहीं
है |
रमेश से पढ़ा नहीं
जाता है |
मुसकान नहीं
सोती |
मुसकान से सोया नहीं जाता |
पक्षी उड़ते हैं | पक्षियों से उड़ा जाता है |
गौरव नहीं
हँसेगा |
गौरव से हँसा नहीं
जाएगा |
आओ, ज़रा
घूमें |
आओ, ज़रा घूमा जाए |

Browse topics on Hindi Grammar

time: 0.0196630955