ask a question

शब्द युग्म (Combination words)


शब्द युग्म कैसे पहचाने ?

माता - पिता (माता और पिता), धीरे - धीरे (बहुत धीरे ), पल - पल (हर पल) 

यहाँ दो शब्दों को एक योजक चिह्न (जोड़ने वाला ) से दरशाया गया है | आपने देखा कि इस चिह्न का प्रयोग अलग - अलग अर्थों में आया है | योजक लगे शब्द शब्द - युग्म कहलाते हैं |  

शब्द - युग्म की परिभाषा :-
दो शब्दों को एक योजक चिह्न (जोड़ने वाला) से जोड़ा जाता है | और यह योजक लगे शब्द शब्द - युग्म कहलाते हैं |
 
शब्द - युग्म अर्थ 
आगे - आगे बिलकुल आगे
इधर - उधर इधर और उधर 
ऊँची - ऊँची  बहुत ऊँची 
गरम - गरम बहुत गरम
गुड़ - चने गुड़ और चने 
जल्दी - जल्दी बहुत जल्दी 
जान - पहचान जान और पहचान 
थोड़ी - थोड़ी बहुत थोड़ी 
दिन - दिन हर दिन 
दिन - रात दिन और रात 
धीरे - धीरे बहुत धीरे 
पल - पल हर पल
पौधे - पौधे   हर पौधे 
पीछे - पीछे बिलकुल पीछे
फल - फूल फल और फूल 
बीच - बीच में बहुत बीच में 
बच्चा - बच्चा हर बच्चा
माता - पिता माता और पिता
लंबी - लंबी बहुत लंबी
लड़ना - झगड़ना  लड़ना और झगड़ना 
सुंदर - सुंदर बहुत सुंदर 
हाल - चाल हाल और चाल 
हरे - हरे बिलकुल हरे 

Browse topics on Hindi Grammar

time: 0.0205259323