ask a question

क्रिया (Verb)


क्रिया (Verb):
- लड़की नाच रही है
- राधा सो रही है
- राहुल पानी पी रहा है

ऊपर दिए गए वाक्यों में 'नाच रही है' , 'सो रही है', 'पी रहा है' से किसी कार्य के करने, होने या घटना के घटित होने का बोध हो रहा है। अतः ये शब्द क्रिया शब्द हैं।

क्रिया की परिभाषा :- जिन शब्दों से किसी कार्य के होने, किए जाने अथवा घटना के घटित होने का बोध हो, उसे क्रिया कहते हैं।
उदाहरण :- हसँना, रोना , सोना, जागना, खेलना , बताना, सजाना, बजाना, देखना ,उतरना, समझना, गाना, जाना, सोचना आदि।

धातु :- क्रिया का मूल रूप धातु कहलाता है, 
जैसे - खा, पी, गा, नाच, लिख, पढ़, हँस, सो, जाग, रो, खेल, बज आदि।

क्रिया का सामान्य रूप :- यदि मूल धातु में ना जोड़ दिया जाए, तो क्रिया का सामान्य रूप बनता है।
जैसे -
खेल + ना = खेलना
पढ़ + ना = पढ़ना
नाच + ना = नाचना
सो + ना = सोना
खो + ना = खोना
रो + ना = रोना
लिख + ना = लिखना

खाना पकाने की विधि में प्रयोग किये जाने वाले क्रिया शब्द साथ ही उसके इंग्लिश में अर्थ -

Hindi  English
उबालना Boil
घिसना  Grate
ढालना  Pour
भुनना Grill/ broil
भिगोना Soak
गलाना Melt
चुटकी भर Pinch
तेज़ी से फेंटना  Scramble
धीरे धीरे पकाना  Simmer
मिश्रण करना  Blend
सेंकना  Bake
हिलाना Stir
स्वाद लेना  Taste
फैलाना  Spread
टुकड़ा करना  Slice
काटना  Chop
डुबाना Dip
मसाला भरना  Stuff
तलना Fry
पकाना  Cook
चौकोर टुकड़ों में काटना  Dice
छिलना Peel
सींक पर भूनना Barbecue
अधूरा पकाना  Parboil
चूर - चूर करना  Crumble


क्रिया के रूप:- क्रिया के दो रूप होते हैं।
- मुख्य क्रिया
- सहायक क्रिया

1. मुख्य क्रिया :- क्रिया का मूल रूप ही मुख्य क्रिया कहलाता है।
2. सहायक क्रिया :- मुख्य क्रिया के अतिरिक्त आने वाले क्रिया शब्द सहायक क्रिया कहलाते हैं | सहायक क्रियाएँ सदैव वाक्य के अंत में आती हैं।

जैसे-

मुख्य क्रिया सहायक क्रिया
चल रहा है
लिखता है
उड़ाता है
पढ़ ली

 

Browse more topics below on Hindi Grammar

time: 0.0178489685