ask a question

पर्यायवाची शब्द (Synonyms)


पर्यायवाची शब्द (synonyms)

लोगों ने आग जलाई |
यज्ञ की अग्नि जल उठी |

आज हम पानी का घड़ा लाए |
गृह - प्रवेश में कलश रखा गया |

हिमालय पर्वत नेपाल और भारत के धरोहर है |
बकरी हरे भरे पहाड़ पर चरने गई |

ऊपर दिए गए वाक्यों में "आग" और "अग्नि" का प्रयोग अलग - अलग हुआ है | इसी प्रकार "घड़ा" "कलश", "पर्वत" और "पहाड़" का प्रयोग हुआ है | ऐसा इनमें सूक्ष्म अंतर के कारण ही हुआ है |

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा :-समान अर्थ का बोध कराने वाले शब्द पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं | पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में अंतर अत्यंत सूक्ष्म होता है | 

कुछ पर्यायवाची शब्द –

"अ" से शुरू होने वाले -
 
शब्द पर्यायवाची
अमृत सुधा, सोम, अमिय, पीयुष, अमी
अतिथि  अभ्यागत, आगंतुक, मेहमान, पाहुन
अनुचर  परिचारक, दास, नौकर, भृत्य, सेवक 
अनुपम  अनोखा, अपूर्व, अद्भुत, निराला, अनूठा
अनुभव  स्पर्श, टटोलना, प्रतीत, समझना 
अन्य भिन्न, पृथक, दूसरा
अपमान   तिरस्कार, निरादर, उपेक्षा, बेइज्ज़ती 
अवसर  मौका, सुयोग 
अर्थ  धन, द्रव्य, मुद्रा, वित्त 
अज्ञ मुर्ख, नासमझ, अज्ञानी, अनजान 
अहंकार  घमण्ड, अभिमान, दर्प, अहं, दंभ, गर्व 
अंधकार  तम, अंधेरा, तिमिर, तमिस्र 
असुर  राक्षस, दैत्य, निशिचर, निशाचर, दानव

"आ" से शुरू होने वाले -
 
शब्द पर्यायवाची
आनंद  हर्ष, प्रसन्नता, खुशी, आमोद, प्रमोद, उल्लास 
आभूषण गहना, ज़ेवर, अलंकार, भूषण 
आकाश नभ, गगन , अंबर, व्योम , आसमान
आग अग्नि, अनल, आँच, पावक, ज्वाला, हुताशन 
आदर मान, प्रतिष्ठा, सम्मान
आदत  स्वभाव, व्यवहार, अभ्यास, प्रवृत्ति, लत 
आदमी  नर , मानव, व्यक्ति, मनुष्य
आत्मा  देव, जीव, चैतन्य, अन्तः करण
आलस  आलस्य, कामचोर, सुस्ती 
आश्वासन  तसल्ली, सांत्वना, ढाढस, दिलासा 
आँख  नयन , लोचन, नेत्र , चक्षु, नयन, विलोचन

"इ", "ई", "उ"  से शुरू होने वाले -
 
शब्द पर्यायवाची
इच्छा  चाह, कामना, अभिलाषा, आकांक्षा, मनोरथ
इंद्र सुरेश, देवेश, सुरपति, देवराज, देवेंद्र, सुरेंद्र, पुरंदर, महेंद्र 
ईश्वर भगवान, प्रभु, परमात्मा, ईश, जगन्नाथ, जगदीश, परमेश्वर, दीनबंधु 
उपदेश  शिक्षा, सलाह, सीख
उन्नति  उत्थान, उत्कर्ष, विकास, प्रगति, अभ्युदय 
उपवन  बाग, वाटिका, बगिया, फुलवारी, उद्यान 
अंधेरा तम, तिमिर, अंधकार 
अंग  अवयव, भाग, खंड 

"क" से "घ" तक शुरू होने वाले -
 
शब्द पर्यायवाची
कमल जलज, पंकज, नीरज, अंबुज, वारिज, अरविंद, सरसिज, नलिन, राजीव, सरोज 
कामदेव  मदन, मनसिज, मनोज, विश्वकेतु, काम, पंचशर, रतिपति, अनंग 
कान कर्ण, श्रवण, श्रुतिपट
कपड़ा  वस्त्र, चीर, अम्बर, परिधान
कुबेर  किन्नराधिपति, यक्षराज , धनपति 
कुसुम  फूल, प्रसून, पुष्प, सुमन 
किरण अंश, कर, रश्मि, मारीच, मयूख 
किनारा  तट, कूल, तीर, कगार 
कोमल  सुकुमार, नरम, मृदु, मुलायम 
कोष  खज़ाना, निधि, भंडार 
कोयल  पिक, बसन्तदूत, श्यामा, कोकिला 
कौशल  दक्षता, चातुरी, कुशलता, प्रवीणता, निपुणता, पटु
कृष्ण  श्याम, कान्हा, मोहन, मुरलीधर, केशव, घनश्याम, माधव, गोपाल 
कृषक  किसान, खेतिहर, हलवाहा, हलधर, खेती जीवी 
कृपा  दया, अनुकंपा, मेहरबानी 
गणेश  लम्बोदर, एकदन्त, गजानन, मोदकप्रिय 
गंगा देवनदी , जाह्न्वी, सरिता, भागीरथी
गाय  गौ, धेनु, गऊ, सुरभि 
गज  हाथी, हस्ती, मतंग, कुंजर
ग्रीष्म  गरमी, ताप, धाम, निदाघ 
घर  सदन, भवन, आलय, गृह
घोड़ा अश्व, हय, तुरंग, घोटक, वाजि, सैंधव
घी  घृत, हव्य, सर्पि 

"च" से "झ" तक शुरू होने वाले -
 
शब्द पर्यायवाची
चन्द्रमा शशि, निशाकर, सुधाकार, मयंक, राकेश, इंदु 
चाँदनी ज्योत्सना, कौमुदी, चंद्रिका 
चतुर  चालक, दक्ष, प्रवीण, निपुण, कुशल, पटु
चंचल  चपल, शरारती, व्याकुल, अधीर, बेचैन 
छाया  बिंब, परछाई, प्रतिबिंब
जल नीर, वारि, पानी, अम्बु, सलिल
जन्म  आविर्भाव, प्रादुर्भाव, उत्तपत्ति
जमुना  यमुना, सूर्यतनया, कालिंदी, रविसुता, श्यामा 
जाड़ा ठंड, शीतकाल, सर्दी, शिशिर  
जीवन प्राण, जान, आजीवन 
ज़ेवर गहना, आभरण, अलंकरण 
ज़रूरी  वांछनीय, आवश्यक, अनिवार्य 
जंगल  वन, कानन, अरण्य, विपिन 

"त" से "न" तक शुरू होने वाले -
 
शब्द पर्यायवाची
तालाब सरोवर, जलाशय, सर, तड़ाग
तारा  उडगन, नक्षत्र, तारक, सितारा 
तलवार  असि, करवाल, खंड्ग, कृपाण
तरीका  ढंग, कौशल, शैली, पद्धति, प्रणाली, क्रमबद्धता 
तकदीर  भाग्य, प्रारब्ध, किस्मत 
तीर  बाण, शर, शिलीमुख, इषु, आशुग 
तरु  वृक्ष, विटप, पादप, पेड़, शाल, पर्णी
देवता  सुर, अमर, विवुध, अमर्त्य 
द्रौपदी पांचाली, नित्ययौवना, द्रुपद- सुता  
दूध  क्षीर, दुग्ध, गोरस, पय
दिन दिवस, वर, दिवा, वासर
दाँत दंत, द्वीज, दशन 
दुर्गा  चंडी, भवानी, चंडिका, काली, कल्याणी, कामाक्षी 
दुष्ट  दुर्जन, अधम, नीच, खलु, कुटिल 
दुःख  कष्ट, निषाद, पीड़ा, वेदना 
ध्वजा  पताका, झंडा, निशान, केतु, ध्वज 
धन द्रव्य, दौलत, संपत्ति, वित्त, विभूति, अर्थ, मुद्रा, लक्ष्मी, श्री  
धरती धरा, ज़मीन, भूमि, भू, वसुधा, वसुंधरा
नरक यमलोक, यमालय, यमपुर 
नदी  सरिता, तटिनी, तरंगिणी, सलिला, सरित
नवीन नया, नूतन, अभिनव, नव 
नाव नौका, जलवाहन, तरणी, तरी
नाद स्वर, आवाज़, शोर
निर्भीक  अभय, निडर, निर्भय 
नौका  नाव, तरणी, चपला 
नौकर  सेवक, दास, गुलाम, परिचारक, अनुचर, भृत्य 

 "प" से "म" तक शुरू होने वाले -
 
शब्द पर्यायवाची
पक्षी  विहग, पंछी, खग, पखेरू, नभचर, विहंग 
पवन  वायु, समीर, अनल, हवा, मारुत
पत्ता   पात, दल, पत्र, पर्ण, किसलय 
पवित्र  शुचि, पावन, शुद्ध, निर्मल 
पथिक  पंथी, राही, मुसाफिर, बटोही, राहगीर 
पत्थर  पाषाण, पाहन, अश्म, प्रस्तर
पति  स्वामी, नाथ, भर्ता
पत्नी  भार्या, कांता, वधू, परिणीता, गृहिणी, दारा, सहधर्मिणी  
पार्वती  उमा, भवानी, दुर्गा, अपर्णा, रुद्राणी, शिवा 
पंडित  विद्वान, बुध, प्राज्ञ, कोविद 
पर्वत  नग, भूधर, अचल, गिरि, शैल, पहाड़ 
पुत्र बेटा, सुत, तनय, आत्मज
पुत्री  बेटी,  सुता, आत्मजा 
प्रकाश  उजाला, दुति, ज्योति, प्रभु, ज्वाला 
प्रभात  भोर, सवेरा, प्रातः काल 
प्रेम  प्यार, प्रीति, अनुराग, स्नेह
फूल पुष्प, कुसुम, सुमन, प्रसून 
बादल मेघ, घन, जलधर, जलद
बाल अलक, कच, केश
बालक  शिशु, वत्स, बच्चा, लड़का 
बन्दर वानर, कपि, मर्कट, शाखामृग 
बुद्धि विवेक, अक्ल, प्रज्ञा, मति 
ब्राह्मण  भूसुर, विप्र, द्विज, भूदेव 
ब्रह्मा प्रजापति, विधि, पितामह, विधाता, विरंचि, चतुरानन  
बिजली  तड़ित, चपला, चंचला, दामिनी, विद्युत, सौदामिनी 
भौंरा  मधुकर, मधुप, भँवरा, अलि, षट्पद, 
मक्खन  माखन, नवनीत, दधिसार 
माँ  जननी, माता, अम्बा, अम्बिका
मनुष्य  मानव, इंसान, व्यक्ति, नर, मनुज 
महादेव शिव, शंकर, पशुपति, नीलकंठ 
मदिरा  मद्य, सुरा, शराब, मधु 
मान  इज़्ज़त, प्रतिष्ठा, सम्मान 
मार्ग  रास्ता, मग, राह, पंथ 
मित्र दोस्त, साथी, सखा, हमदम, दोस्त, मीत
मीन मछली, मत्स्य, मकर
मोर  मयूर, शिखी, केकी, चन्द्रपाखी, कलगीधर  
मोक्ष  परमपद, निर्वाण, मुक्ति 
मूर्ख मूढ़, जड़, अज्ञ
मृग हिरण, हिरन, कुरंग, सारंग 
मृत्यु मौत, देहांत, निधन, देहावसान  

"य" से "व" तक शुरू होने वाले -
 
शब्द पर्यायवाची
युद्ध  रण, संग्राम, लड़ाई, समर, संघर्ष 
रक्त  लहू, खून, शोणित, रुधिर 
रत्न  मीठा, जवाहर, मरकत, माणिक्य 
राक्षस दानव, असुर, रजनीचर, दैत्य, दनुज
राजा नरेश, भूप, भूपति, महीप, नृप
रावण  दशानन, राक्षसराज, लंकेश, लंकापति 
रात्रि  निशा, रात, रजनी, यामिनी, विभावरी 
लहर  तरंग, वीचि, उर्मि, हिलोरें 
लक्ष्मी  कमला , श्री, पद्मा, रमा, चंचला
वायु पवन, समीर, अनिल, हवा
वर्षा  बारिश, मेह, पावस, जलवृष्टि 
वृक्ष  पेड़, तरु, पादप, विटप, द्रुम 
वसंत  ऋतुराज, ऋतुपति, मधु, माधव
विकास  प्रगति, तरक्की, उत्थान 
विजय  जीत, सफलता 
विष्णु  लक्ष्मीपति, रमापति, विधु, अच्युत, नारायण, जनार्दन, पीतांबर 

"श" से "ह" तक शुरू होने वाले -
 
शब्द पर्यायवाची
शरीर अंग , तन, तनु , देह , बदन
शत्रु  दुश्मन, रिपु, बैरी, अरि, विपक्षी 
शक्ति  ताकत, पराक्रम, विक्रम, बल 
सरस्वती  वीणापाणि, भारती, शारदा, महाश्वेता 
समुद्र  सागर, जलधि, उदधि, पयोधि, रत्नाकर 
समूह  झुंड, वृन्द, दल, पुंज 
सर्प  विषधर, नाग, भुजंग, अहि, ब्याल, साँप
साधु  संत, महात्मा, मनीषी, वैरागी, सन्यासी, ऋषि, मुनि 
सारंग  हिरन, आँचल 
सार्थक  महत्त्वपूर्ण, बोधगम्य, उचित, अर्थपूर्ण 
सिंह  शेर, केहरि, पंचानन, मृगेंद्र, मृगराज  
सुंदर खूबसूरत, चारु, मनोहर, ललित, कमनीय, रमणीक, सौंदर्य, शोभा 
सुत बेटा, तनय, आत्मज, नंदन, पुत्र 
सुबह प्रातः, सवेरा, प्रभात
सुगंधि महक, सुगंध, सुरभि, सौरभ, खुशबू 
सूर्य  रवि, सूरज, आदित्य, दिनकर, भास्कर, भानु 
स्त्री महिला, औरत, नारी, कांता, रमणी, कामिनी, ललना, वामा, वनिता, अबला 
संसार  जगत, विश्व, दुनिया, जग, भव
संकल्प  निर्धारण, निश्चय, निर्णय, दृढ़ता 
सेना  दल, फौज, अनि, चमू, कटक 
सेवक  दास, अनुचर, नौकर, परिचारक
सोना  हेम, कनक, स्वर्ण , कंचन 
सौंदर्य  छवि, शोभा, सुंदरता, सुषमा 
स्वर्ग  सुरलोक , देवलोक, अमरपुरी 
स्वागत  अगवानी, अभिनन्दन, आवभगत, अधिग्रहण 
हाथ   कर, पाणि, हस्त 
हाथी गज, हस्ती, दंती, करी, कुंभी, कुंजर 
हिमालय  हिमांचल, गिरिराज, हिमाद्रि, गिरीश 
हनुमान  बजरंगबली, बजरंगी, पवनपुत्र, महावीर, मारुती, केसरीनंदन 
ह्रदय  दिल, मन, उर

Browse more topics below on Hindi Grammar

time: 0.0213429928