ask a question

हिंदी के नियम (Rule)


'कि' तथा 'की' में अंतर:-

कि का प्रयोग दो वाक्यों को जोड़ने के लिए किया जाता है | जबकि की का प्रयोग दो शब्दों या वाक्यों के बीच संबंध बताने के लिए किया जाता है |

नियम 1 : क्रिया शब्दों के बाद अधिकतर कि का प्रयोग होता है |
जैसे :- सोया कि, खाया कि, गाया कि, है कि तथा था कि या थी कि आदि |
उदाहरण :
तुम कल रात सोये कि नहीं ?
रोहन टी.वी देख ही रहा था कि उसका दोस्त आ गया |

नियम 2 : क्रिया का प्रयोग जब संज्ञा के साथ संबंध बताने के उद्देश्य से किया जाता है तब क्रिया के बाद की का प्रयोग किया जाता है |
उदाहरण :
प्रतिदिन नहाने की आदत एक अच्छी आदत है |
रीना के ज़ोर से चिल्लाने की आवाज़ सुनकर उसकी सहेली बाहर आ गई |

नियम 3 : संज्ञा शब्दों के साथ हमेशा की का प्रयोग किया जाता है |
उदाहरण :
रोहित की मम्मी अच्छा खाना बनाती है |
हमने गणित की पुस्तक खरीद ली है |


नियम 4 : वाक्य के अंत में हमेशा की का प्रयोग किया जाता है |
उदाहरण :
क्या तुमने गणित का सवाल हल करने की कोशिश की ?
समीर ने एक बूढ़े आदमी की मदद की |


नियम 5 : जब वाक्य में की तथा कि का प्रयोग एक साथ करना हो तब हमेशा की का प्रयोग पहले किया जाता है |
उदाहरण :
राकेश ने मन लगाकर पढ़ाई की कि नहीं |

'है' तथा 'हैं' में अंतर

नियम 1जब वाक्य में एकवचन संज्ञा के विषय में बात की जाए तब वाक्य के अंत में है का प्रयोग किया जाता है |
उदाहरण :
विनीत पुस्तक पढ़ रहा है |
श्याम रोज़ क्रिकेट खेलने जाता है |

नियम 2 : जब वाक्य में बहुवचन के विषय में बात की जाए तब वाक्य के अंत में हैं का प्रयोग किया जाता है |
उदाहरण :
बच्चे मैदान में खेल रहे हैं |
हम घूमने जा रहे हैं |

नियम 3जब वाक्य में आदरार्थी संज्ञा के विषय में बात की जाए तब वाक्य के अंत में हैं का प्रयोग किया जाता है |
उदाहरण :
अध्यापक जी कक्षा में पढ़ा रहे हैं |

'और' तथा 'ओर' में अंतर

ओर का प्रयोग दिशा बताने के लिए किया जाता है जबकि और का प्रयोग दो शब्दों अथवा दो वाक्यों को जोड़ने के लिए किया जाता है |

उदाहरण : ओर का प्रयोग 
गुब्बारेवाले को देखते ही बच्चे उसकी 
ओर भागें |
कश्मीर भारत के उत्तर की 
ओर स्थित है |

उदाहरण : 
और का प्रयोग 
सीता 
और गीता दोनों नाच रही है |
माताजी बाजार से सब्जी 
और फल लाई |
 

'में' तथा 'मैं' में अंतर

में एक परसर्ग (Preposition) है तथा मैं एक सर्वनाम (Pronoun) है | अतः इनका प्रयोग करते समय सावधानी रखनी चाहिए |

उदाहरण : 
में का  प्रयोग 
इंडिया गेट देहली 
में है |
गिलास में दूध है | 


उदाहरण : मैं का  प्रयोग 
मैं बाजार जा रहा हूँ |
मैं बहुत मेहन्नत करूँगा |

Browse more topics below on Hindi Grammar

time: 0.0170578957