संबंधबोधक (Preposition)



संबंधबोधक किसे कहते हैं उदाहरण सहित लिखिए ?

मेरे घर के आगे स्कूल है |
दर्द के मारे रोगी रात - भर सो न सका |

इन वाक्यों में के आगे, के मारे क्रमशः 'घर' , दर्द शब्दों का संबंध पूरे वाक्यों से जोड़ रहे हैं, अतः यहाँ ये संबंधबोधक हैं | 

संबंधबोधक की परिभाषा :-  जो अव्यय शब्द संज्ञा अथवा सर्वनाम के साथ आकर उनका संबंध वाक्य के दूसरे शब्दों के साथ बताते हैं, उन्हें संबंधबोधक अव्यय कहते हैं |

कुछ संबंधबोधक के उदाहरण साथ ही उनके इंग्लिश में अर्थ - 
Hindi English
के ऊपर  Above 
पीछे  Behind
के लिए  for
सामने  in front of 
के चारों तरफ़  Around
के भीतर  Inside
के बिना  Without it 

संबंधबोधक के भेद (Kind of Preposition) 

संबंधबोधक के कितने भेद हैं ?
संबंधबोधक के दो भेद होते हैं :- 

-  प्रयोग के आधार पर
-  अर्थ के आधार पर 

1. प्रयोग के आधार पर - 
संबंधबोधक तीन प्रकार से प्रयोग में लाए जाते हैं - 
- विभक्ति सहित
- विभक्ति रहित 
- मिश्रित रूप


विभक्ति सहित -
उदाहरण :- 
पर्वत के आगे एक सुंदर झील है |
धन के बिना कोई नहीं पूछता | 
ऊपर दिए गए वाक्यों में 'के आगे' तथा 'के बिना' विभक्ति सहित संबंधबोधक शब्द है |
परिभाषा :- संज्ञा शब्दों को विभक्ति के बाद आने वाले संबंधबोधक शब्द विभक्ति सहित संबंधबोधक कहलाते हैं | जैसे - के पीछे,  के बिना, के अंदर, के आगे, के बीच

विभक्ति रहित 
उदाहरण :- 
पीठ पीछे बुराई मत करो |
रोहन घंटों तक रोता रहा |
ऊपर दिए गए वाक्यों में 'पीछे' तथा 'तक' विभक्ति रहित संबंधबोधक शब्द है |
परिभाषा :- संज्ञा के पीछे बिना विभक्ति के आने वाले संबंधबोधक शब्द विभक्ति रहित संबंधबोधक शब्द कहलाते है | जैसे - तक, पीछे, बिना, के यहाँ 

मिश्रित रूप
उदाहरण :-
नरेंद्र ने तार द्वारा पिताजी की बीमारी की सूचना दी |
नरेंद्र ने तार के द्वारा पिताजी की बीमारी की सूचना दी |
संबंधबोधक का प्रयोग उक्त दोनों ही रूपों में होना मिश्रित रूप कहलाता है |

2.  अर्थ के आधार पर - संबंधबोधक के निम्नलिखित भेद दिए जा सकते हैं :- 
कालवाचक - के पहले, के बाद में, के पूर्व, के उपरांत, के पश्चात
स्थानवाचक - के ऊपर, के नीचे, के आगे, के पीछे, के बाहर, के भीतर, के पास 
समानतावाचक - के समान, की तरह, के बराबर, की भाँति 
दिशावाचक - के आस - पास, के आर - पार, की तरफ़, के चारों और 
विनिमयवाचक - के बदले, के स्थान पर 
विरोधवाचक - के विपरीत, के प्रतिकूल 
साधनवाचक - के द्वारा, के हाथों 
कारणसूचक - के कारण, के मारे
संग्रहवाचक - भर, तक, पर्यन्त 
 

Browse more topics below on Hindi Grammar





time: 0.0211548805