ask a question

वाक्यांश के लिए एक शब्द (One Word Substitution )


वाक्यांश के लिए एक शब्द (One Word Substitution)

जो शब्द अनेक शब्दों के स्थान पर अकेले ही प्रयोग किये जाते हैं , वे वाक्यांश बोधक शब्द कहलाते हैं |

अ से शुरू होने वाले वाक्यांश 

अपने देश की वस्तु – स्वदेशी
अपने ऊपर निर्भर रहने वाला - आत्मनिर्भर
अपनी इच्छानुसार किया जाने वाला कार्य - ऐच्छिक
अपनी इच्छा से सेवा करने वाला - स्वयंसेवक 
अपनी हत्या करने वाला - आत्मघाती 
अपनी प्रशंसा करने वाला - आत्मश्लाघी
अचानक घटित होने वाला - आकस्मिक
अच्छे कुल में उत्पन्न - कुलीन   
अच्छे आचरण वाला - सदाचारी 
अच्छी सहनशक्ति वाला - सहिष्णु    
अत्यंत सुन्दर स्त्री - रूपसी
अतिथि का सत्कार - आतिथ्य 
अधिक बोलने वाला - वाचाल  
अनुचित बात के लिए आग्रह - दुराग्रह 
अवज्ञा करने वाला - अवज्ञ 
अवश्य होने वाली घटना - भवितव्य 
अंदर छिपा हुआ - अंतर्निहित 

आ से शुरू होने वाले वाक्यांश 

आकाश में विचरण करने वाला - नभचर 
आकाश को चूमने वाला - गगनचुंबी
आशा से बहुत अधिक - आशातीत
आदि से अंत तक - आद्योपांत 
आँखों के सामने होने वाला - प्रत्यक्ष 
आँखों के सामने न होने वाला - परोक्ष 

इ से शुरू होने वाले वाक्यांश  

इतिहास से संबंधित - ऐतिहासिक 
इतिहास को जानने वाला - इतिहासज्ञ 
इतिहास से पहले का - प्रागैतिहासिक 
इंद्रियों को जीतने वाला - जितेन्द्रिय 
इंद्रियों से परे - इंद्रियातीत 

ई से शुरू होने वाले वाक्यांश  

ईश्वरीय भंडार का मालिक - कुबेर 
ईर्ष्या करने वाला - ईर्ष्यालु

उ, ए से शुरू होने वाले वाक्यांश  

उद्योग से सम्बंधित - औद्योगिक 
उचित कथन - उपयुक्त 
उपजाऊ भूमि - उर्वरा 
ऊपर कही गयी बात - उपर्युक्त
ऊपर चढ़ने वाला - आरोही 
ऊँचे कुल से संबंध रखने वाला - कुलीन 
एक व्यक्ति का राज्य - एकतंत्र 
 

क, ख, ग, घ से शुरू होने वाले वाक्यांश 

कम बोलने वाला - अल्पभाषी 
कम जानने वाला - अल्पज्ञ 
कमबुद्धि वाला - मंदबुद्धि 
कंजूसी से खर्च करने वाला - मितव्ययी 
कर्तव्य का पालन करने वाला - कर्तव्य परायण 
काम में लगा रहने वाला - कर्मठ
काम से जी चुराने वाला - कामचोर 
कार्य करने योग्य - करणीय 
काँटों से भरा - कंटकाकीर्ण  
किए हुए उपकार को मानने वाला - कृतज्ञ 
किसी कार्य में निपुण - पारंगत 
किसी विषय का विशेष ज्ञान रखने वाला - विशेषज्ञ  
खून से रँगा हुआ - रक्तरंजित 
गंगा का उदगम स्थान - गंगोत्री
गोद लिया हुआ - दत्तक  
घृणा करने के योग्य - घृणित
घोड़े पर सवार - घुड़सवार  

च, छ  से शुरू होने वाले वाक्यांश 

चन्द्रमा के समान मुख वाली - चंद्रमुखी 
चारों वेदों को जानने वाला - चतुर्वेदी 
छः महीने में एक बार होने वाला - छमाही 
छोटा भाई - अनुज 

ज से शुरू होने वाले वाक्यांश 

जल में विचरण करने वाला - जलचर
जल से उत्पन्न होने वाला - जलज 
जगत का नाथ - जगन्नाथ 
जन्म से अंधा - जन्मांध  
जनता द्वारा चलाया जाने वाला राज्य - प्रजातंत्र, जनतंत्र 
जंगल में स्वयं लगने वाली आग - दावानल, दावाग्नि  
जहाँ अनाथ रहते हों - अनाथालय
जहाँ जाना संभव न हो - अगम 
जहाँ जाने में कठिनाई हो - दुर्गम 
जीने की प्रबल इच्छा - जिजीविषा 
जिस काम का फल मिल चुका हो -  फलीभूत 
जिस पुरुष की पत्नी मर गई हो - विधुर
जिस पर मुकदमा चल रहा हो - अभियुक्त 
जिस पर उपकार किया गया हो - उपकृत 
जिसे कभी बुढ़ापा न आए - अजर  
जिसे किसी से लगाव न हो - अलिप्त, निर्लिप्त 
जिसे छोड़ा या हटाया न जा सके - अपरिहार्य / अनिवार्य 
जिसे जीता न जा सके - अजेय
जिसे जाना न जा सके - अज्ञेय 
जिसे दंड का भय न हो - उद्द्ण्ड 
जिसे मोक्ष की चाहत हो - मुमुक्ष 
जिसे सुनाई न दे - बधिर   
जिस स्त्री का पति मर गया हो - विधवा 
जिस स्त्री के संतान न हो - बंध्या 
जिसे स्पर्श करना वर्जित हो - अस्पृश्य 
जिसे क्षमा न किया जा सके - अक्षम्य 
जिससे घृणा की जाए - घृणित

जिसका से शुरू होने वाले वाक्यांश  

जिसका अनुभव किया गया हो - अनुभूत 
जिसका आदि न हो - अनादि 
जिसका अंत न हो - अनंत 
जिसका उत्साह मर गया हो - निरुत्साही 
जिसका इलाज न हो सके - असाध्य / लाइलाज 
जिसका कोई आकार न हो - निराकार
जिसका कोई विकार न हो - निर्विकार 
जिसका कोई अर्थ न हो - निरर्थक
जिसका कोई जोड़ न हो - बेजोड़
जिसका कोई शत्रु न हो - अजातशत्रु
जिसका कोई स्वामी न हो - अनाथ   
जिसका किसी ने विरोध न किया हो - निर्विरोध   
जिसका कभी अंत न हो- अनंत
जिसका जन्म न हो - अजन्मा
जिसका जन्म स्वयं हुआ हो - स्वयंभू 
जिसका दो बार जन्म हुआ हो - द्विज 
जिसका दमन कभी न हो सके - अदम्य 
जिसका पार न पाया जाए - अपार 
जिसका पालन दूसरे ने किया हो - प्रतिपालक 
जिसका बहुत यश हो - यशस्वी  
जिसका मन व ध्यान दूसरी तरफ़ हो - अन्यमनस्क
जिसका मूल्य न आँका जा सके - अमूल्य 
जिसका मुँह हाथी का हो - गजानन
जिसका वर्णन न हो - अवर्णनीय  
जिसका ह्रदय विशाल हो - उदार
जिसका ज्ञान कम हो - अल्पज्ञ 

जिसकी से शुरू होने वाले वाक्यांश  

जिसकी आयु छोटी हो - अल्पायु  
जिसकी आयु लम्बी हो - दीर्घायु 
जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा 
जिसकी उपमा न हो सके - अनुपम
जिसकी किसी विषय में जानकारी न हो - अनभिज्ञ 
जिसकी कोई इच्छा न हो - निस्पृह 
जिसकी गिनती न हो - अनगिनत
जिसकी ग्रीवा सुन्दर हो - सुग्रीव
जिसकी गहराई का पता न चल सके - अथाह 
जिसकी बहुत ऊँची इच्छा हो - महत्वाकांक्षी 
जिसकी सीमा न हो - असीम 
जिसकी पत्नी मर गयी हो - विधुर  
जिसकी परीक्षा ली जा चुकी हो - परीक्षित 

जिसके  से शुरू होने वाले वाक्यांश  

जिसके आने की तिथि न हो - अतिथि  
जिसके आर- पार न देखा जा सके - अपारदर्शक 
जिसके पास धन न हो - निर्धन 
जिसके पाँच मुख हों - पंचानन 
जिसके चार पद हों - चतुष्पद
जिसके टुकड़े हो गए हों - खंडित
जिसके दो पद हों - द्विपद  
जिसके मन में दया हो- दयालु
जिसके मन में कपट हो - कपटी 
जिसके मन में ममता न हो - निमोंही, निर्मम   
जिसके माता- पिता न हो - अनाथ 
जिसके वास का किसी को पता न हो - अज्ञातवासी 
जिसको कोई बोध न हो - अबोध 

जिसमें  से शुरू होने वाले वाक्यांश 

जिसमें कोई संदेह न हो - निःसंदेह 
जिसमें कोई रस न हो - नीरस
जिसमें कोई कलंक न हो - निष्कलंक 
जिसमें दया न हो- निर्दयी
जिसमें ममता न हो - निर्मम 
जिसमें सब जानने की इच्छा हो - जिज्ञासु
जिसमें सहनशक्ति न हो - असहिष्णु  
जिसमें लज्जा न हो - निर्लज्ज 

जिसने  से शुरू होने वाले वाक्यांश 

जिसने नया जन्म लिया हो - नवजन्मा
जिसने पूरा ऋण चूका दिया हो - उऋण 

जो  से शुरू होने वाले वाक्यांश 

जो अनुकरण के योग्य हो - अनुकरणीय
जो अभी - अभी आया हो - नवागंतुक  
जो आगे की बात सोचता हो - अग्रसोची  
जो आधारहीन हो - निराधार 
जो आसानी से मिले - सुलभ 
जो आँखों के सामने न हो - अप्रत्यक्ष 
जो ईश्वर में विश्वास रखता हो - आस्तिक 
जो ईश्वर में विश्वास न रखता हो- नास्तिक 
जो इंद्रियों से परे हो - अतिंद्रिय
जो इस संसार से अलग की वस्तु हो - अलौकिक 
जो कम बोलता हो - मितभाषी 
जो कर्म न करता हो - अकर्मण्य 
जो कभी न मरे - अमर
जो कभी बूढ़ा न हो - अजर 
जो कड़वा बोलता हो - कटुभाषी 
जो करने योग्य न हो - अयोग्य 
जो कठिनाई से मिले - दुर्लभ 
जो कानून के विरुद्ध हो - अवैध 
जो कार्य कष्ट से साध्य हो - दुःसाध्य, कष्टसाध्य 
जो किए हुए उपकार को मानता हो - उपकारी 
जो किसी से न डरे - निडर 
जो किसी का पक्ष न ले - निष्पक्ष
जो कुछ न जानता हो - अज्ञ
जो गैर कानूनी हो - अवैध 
जो छिपा हुआ हो - गोपनीय
जो जानता हो - भिज्ञ   
जो जन्म से अंधा हो - जन्मांध 
जो टुकड़े - टुकड़े हो गया हो - खंडित 
जो डरता हो- डरपोक
जो थोड़ा बोलता हो - अल्पभाषी, मितभाषी 
जो दो भाषाएँ जानता हो - दुभाषिया
जो देखने योग्य हो - दर्शनीय 
जो दूसरों पर उपकार करे - परोपकारी
जो दूसरों से ईर्ष्या रखता हो - ईर्ष्यालु  
जो दिखायी देता है - प्रत्यक्ष 
जो दिखायी न देता हो - अप्रत्यक्ष 
जो धन का दुरुपयोग न करे - मितव्ययी
जो धन का दुरुपयोग करे - अपव्ययी
जो नष्ट न होने वाला हो - अविनाशी/ अनश्वर
जो निरंतर प्रयत्नशील रहे - कर्मठ 
जो पढ़ा - लिखा न हो - अनपढ़ / निरक्षर 
जो परिचित न हो - अपरिचित  
जो पहले हो चुका हो - भूतपूर्व 
जो पूरी तरह बर्बाद हो गया हो - ध्वस्त  
जो पुत्र गोद लिया हो - दत्तक 
जो प्राप्त न हो सके - अलभ्य
जो पृथ्वी से संबद्ध हो - पार्थिव 
जो फल - सब्जी खाता हो- शाकाहारी 
जो बहुत बोलता हो - बहुभाषी 
जो बात कही न गई हो - अनकही 
जो मांस खाता हो - मांसाहारी 
जो मांस न खाता हो - निरामिष 
जो मीठा बोलता हो - मृदुभाषी  
जो भविष्य में आने वाला हो - आगामी 
जो भूमि उपजाऊ हो - उर्वर 
जो भूमि उपजाऊ न  हो - ऊसर 
जो व्याकरण को जनता हो - वैयाकरण 
जो व्यक्ति अपनी बुराई के लिए प्रसिद्ध हो - कुख्यात
जो वाणी द्वारा व्यक्त न किया जा सके - अनिवर्चनीय 
जो विश्वास के योग्य हो - विश्वसनीय 
जो विनीत या नरम न हो - अविनीत, दुर्विनीत
जो संभव न हो सके - असंभव  
जो सब जगह हो - सर्वव्यापक
जो सबसे आगे रहता हो - अग्रणी / अग्रगामी 
जो सबके साथ प्रेमपूर्वक बोलता हो - प्रियभाषी 
जो सहने योग्य न हो - असहनीय  
जो सामने न हो - परोक्ष 
जो होकर ही रहे - अवश्यंभावी
जो हाथों से लिखा हो - हस्तलिपि, पांडुलिपि
जैसा पहले कभी न हुआ हो - अभूतपूर्व  

त, द, ध, न  से शुरू होने वाले वाक्यांश 

तीव्र बुध्दि वाला - कुशाग्र बुद्धि  
तमोगुण संबंधी - तामसी 
दस वर्षों का समूह - दशक 
दूर तक सोचने वाला - दूरदर्शी 
दूसरे देश की वस्तु - विदेशी 
दूसरे देशों से मँगाया जाना - आयात 
दूसरे देशों को भेजना - निर्यात 
दूसरों से ईर्ष्या रखने वाला - ईर्ष्यालु
दूसरों का बुरा चाहने वाला - कुटिल 
दूसरों की भलाई करने वाला - परोपकारी 
दूसरों पर निर्भर रहने वाला - परजीवी /परावलंबी 
दूसरों के दोष ढूँढ़ने वाला - छिद्रान्वेषी 
दूसरे लोक से संबंधित - पारलौकिक  
देखने वाला - दर्शक 
देखने योग्य - दर्शनीय 
देश के विभिन्न भागों में घूमना - देशाटन 
दोपहर के बाद का समय - अपराहन
दोपहर से पूर्व का समय - पूर्वाह्न 
धनुष धारण करने वाला - धनुर्धर 
धर्म में निष्ठा रखने वाला - धर्मनिष्ठ 
धर्म में रत रहने वाला - धर्मात्मा 
धुएँ से भरा - धूम्राच्छादित 
न्यायशास्त्र को अच्छी तरह जानने वाला - नैयायिक 
नष्ट होने वाला - नश्वर
नीति को जानने वाला - नीतिज्ञ

प, भ, ब, म  से शुरू होने वाले वाक्यांश 

पड़ोस में रहने वाला - प्रतिवेशी  
परदेश में जाकर बस जाने वाला - प्रवासी 
परस्पर एक - दूसरे पर आश्रित - अन्योन्याश्रित 
पानी में रहने वाला - जलचर 
पीछे चलने वाली - अनुगामिनी 
प्रतिदिन होने वाला - दैनिक 
प्रातः स्मरण करने योग्य - प्रातः स्मरणीय 
परिश्रम करनेवाला - परिश्रमी 
पश्चिम देश से संबंध रखने वाला - पाश्चात्य 
पुरुषत्व हीन व्यक्ति - क्लीव 
पत्तों से बनी कुटिया - पर्णकुटी 
फल खाकर ही रहने वाला - फलाहारी 
बहुत तेज़ चलने वाला - द्रुतगामी 
बहुत समय तक बना रहने वाला - चिरस्थायी 
बच्चों के लिए उपयोगी - बालोपयोगी 
बड़ा भाई - अग्रज 
बड़ी इमारत के टूटे - फूटे भाग - खंडहर 
बाँसुरी बजानेवाला - बाँसुरीवादक 
बिना वेतन काम करने वाला - अवैतनिक 
बिना सोचे किया हुआ विश्वास - अंधविश्वास 
बुरे चरित्र वाला - दुश्चरित्र
बुरे आचरण वाला - दुराचारी 
भूत, भविष्य, वर्तमान देखने वाला - त्रिकालदर्शी 
भविष्य की सोचने वाला - दूरदर्शी 
मन में होने वाला ज्ञान - अंतर्ज्ञान   
महीने में एक बार होने वाला - मासिक 
मेहनत करने वाला - कर्मठ 

य, र, ल, व  से शुरू होने वाले वाक्यांश 

यात्रा करनेवाला  - यात्री 
युद्ध में स्थिर रहने वाला - युधिष्ठिर 
रजोगुण संबंधी - राजसी 
रास्ता दिखने वाला - पथ- प्रदर्शक / मार्गदर्शक 
रास्ते से जाने वाला - पथिक  
रात्रि में घूमने वाला - निशाचर 
रेगिस्तान की धरती - मरुभूमि 
रोज़ होने वाला - दैनिक 
रोंगटे खड़े कर देने वाला - रोमांचकारी 
लेख की नकल - प्रतिलिपि 
लोहे के समान दृढ़ निश्चय वाला - लोहपुरुष
वन में रहनेवाला - वनवासी 
वस्तु को खरीदने वाला - क्रेता
वह जो जन्म न ले - अज
वह पहाड़ जिससे आग निकलती हो - ज्वालामुखी 
वर्ष में एक बार होने वाला – वार्षिक
विज्ञान को जानने वाला - वैज्ञानिक 
विष्णु को मानने वाला - वैष्णव 
व्याकरण को जानने वाला - वैयाकरण 

श, स , ह  से शुरू होने वाले वाक्यांश 

शिव को मानने वाला - शैव 
शक्ति के अनुसार - यथाशक्ति 
समाज से संबंधित - सामाजिक
सब कुछ जानने वाला - सर्वज्ञ 
सबसे आगे रहने वाला - अग्रणी
सदा रहने वाला - शाश्वत
सम्पूर्ण संसार के स्वामी - अखिलेश्वर  
सम्पूर्ण पृथ्वी का राजा - चक्रवर्ती 
सहन करने वाला - सहनशील 
साथ में पढ़ने वाला - सहपाठी
सभी दिशाओं पर विजय प्राप्त करने वाला - दिग्विजयी  
सिर पर धारण करने योग्य - शिरोधार्य 
संध्या और रात्रि के बीच का समय - गोधूलि 
हर पंद्रहवें दिन आने वाला - पाक्षिक 
हानि को पूरा करना - क्षतिपूर्ति 
हँसता हुआ मुख - हँसमुख
हिरण जैसी आँखों वाली - मृगनैनी 

 क्ष से शुरू होने वाले वाक्यांश 

क्षण में या शीघ्र टूटने वाला - क्षणभंगुर 

वाक्यांश के लिए एक शब्द के बारे में अपने ज्ञान का परीक्षण करें और उसके लिए नीचे दिए गए Exercise sets पर क्लिक करें | (Test your knowledge about Hindi One Word Substitution for this Please click on Exercise Sets given below )

Browse more topics below on Hindi Grammar

time: 0.0243289471