ask a question

विस्मयादिबोधक शब्द (Interjection)


विस्मयादिबोधक (Interjection)

बाप - रे- बाप ! इतना बड़ा साँप |
शाबाश ! तुम मैच जीत गए |
अच्छा ! तो यह सब तुमने किया है | 

ऊपर लिखे वाक्यों में बाप - रे- बाप !,शाबाश !,अच्छा ! किसी न किसी भाव को दर्शाता हैं; जैसे -  बाप - रे- बाप विस्मय के भाव को, शाबाश हर्ष के भाव को, अच्छा आश्चर्य के भाव को प्रकट करता है | ऐसे शब्दों को विस्मयादिबोधक शब्द कहते हैं |

विस्मयादिबोधक शब्द की परिभाषा :- ऐसे शब्द जो हर्ष, शोक, आश्चर्य, घृणा, स्वीकृति आदि के भाव को प्रकट करे, वे विस्मयादिबोधक शब्द कहलाते हैं |

विस्मयादिबोधक शब्द के भेद  (Kinds of Interjection) :-

- हर्षबोधक ( Interjection for Joy)
- घृणाबोधक (Interjection for Disgust) 
- शोकबोधक (Interjection for Grief)
- आश्चर्यबोधक (Interjection for Surprise) 
- क्रोधबोधक (Interjection for Anger)
- स्वीकृतिबोधक (Interjection for Acceptance)
- अनुमोदनबोधक (Interjection for Approval)
- संबोधनबोधक (Interjection for Address)
- चेतावनीबोधक (Interjection for Warning)
- आशीर्वादबोधक (Interjection for Blessings)
- भयबोधक (Interjection for Fear)


1. हर्षबोधक 
उदाहरण :- 
वाह - वाह ! आपने तो कमाल कर दिया |
अहा ! कितने सुंदर आम लगे हैं | 
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘वाह - वाह !’ तथा ‘अहा !’ हर्षबोधक शब्द हैं |
परिभाषा :- ऐसे शब्द जो हर्ष और खुशी के भाव को प्रकट करे, वे हर्षबोधक शब्द कहलाते हैं |
जैसे :- अहा !, वाह -वाह !, धन्य - धन्य !, शाबाश !, आहा ! आदि |

2. घृणाबोधक
उदाहरण :- 
थू - थू ! कितनी कड़वी दवाई है |
छी: ! कितनी गंदगी बिखरी पड़ी है |
ऊपर दिए गए वाक्यों में थू - थू ! तथा छी: ! घृणाबोधक शब्द हैं |
परिभाषा :- ऐसे शब्द जो घृणा के भाव को प्रकट करे, वे घृणाबोधक शब्द कहलाते हैं |
जैसे :- धत !, थू -थू !, धिक् ! छी: - छी:, दुर ! आदि |

3. शोकबोधक
उदाहरण :- 
हाय ! वह गिर पड़ा |
बाप रे ! सुरेश तो बरबाद हो गया |
ऊपर दिए गए वाक्यों में हाय ! तथा बाप रे ! शोकबोधक शब्द हैं |
परिभाषा :- ऐसे शब्द जो शोक और दुःख  के भाव को प्रकट करे, वे शोकबोधक शब्द कहलाते हैं |
जैसे :- हाय राम !, बाप रे !, हा !, आह !, हाय !, ओह ! आदि |

4. आश्चर्यबोधक
उदाहरण :- 
बाप रे बाप ! इतनी ऊँची इमारत |
अरे ! आप कब आए ?
ऊपर दिए गए वाक्यों में बाप रे बाप ! तथा अरे ! आश्चर्यबोधक  शब्द हैं |
परिभाषा :- ऐसे शब्द जो आश्चर्य के भाव को प्रकट करे, वे आश्चर्यबोधक शब्द कहलाते हैं |
जैसे :-  वाह ! , हैं !, क्या !, अरे !, बाप रे बाप ! आदि |

5. क्रोधबोधक
उदाहरण :- 
धत ! वह दौड़ एक धोखा थी, फ़रेब थी |
जा - जा ! मैं तुझसे डरता नहीं हूँ | 
ऊपर दिए गए वाक्यों में धत ! तथा जा - जा ! क्रोधबोधक शब्द हैं |
परिभाषा :- ऐसे शब्द जो क्रोध के भाव को प्रकट करे, वे क्रोधबोधक शब्द कहलाते हैं |
जैसे :-  चुप !, धुत !, अबे !, जा-जा ! आदि |

6. स्वीकृतिबोधक
उदाहरण :- 
जी हाँ ! मैं कल मुंबई जा रहा हूँ |
ज़रूर ! कल मैं तुम्हारे घर आऊँगा |
ऊपर दिए गए वाक्यों में जी हाँ ! तथा ज़रूर ! स्वीकृतिबोधक शब्द हैं |
परिभाषा :- ऐसे शब्द जो स्वीकृति के भाव को प्रकट करे, वे स्वीकृतिबोधक शब्द कहलाते हैं |
जैसे :- हाँ !, अच्छा !, ज़रूर !, जी हाँ ! आदि |

7. अनुमोदनबोधक
उदाहरण :- 
ठीक ! मैं बारह बजे पहुँच जाऊँगा |
हाँ - हाँ ! तुम सही बोल रहे हो |
ऊपर दिए गए वाक्यों में ठीक ! तथा हाँ - हाँ ! अनुमोदनबोधक शब्द हैं |
परिभाषा :- ऐसे शब्द जो अनुमोदन के भाव को प्रकट करे, वे अनुमोदनबोधक शब्द कहलाते हैं |
जैसे :- अच्छा !, हाँ - हाँ !, ठीक !, अवश्य ! आदि |

8. संबोधनबोधक
उदाहरण :- 
अरे ! आप कब आए ?
ओ ! सब्ज़ी वाले कल बैंगन लाना | 
ऊपर दिए गए वाक्यों में अरे ! तथा ओ ! संबोधनबोधक शब्द हैं |
परिभाषा :- ऐसे शब्द जो संबोधन के भाव को प्रकट करे, वे संबोधनबोधक शब्द कहलाते हैं |
जैसे :- अरे !, रे !, अजी !, लो !, ओ ! हे ! , हो ! आदि |

9. चेतावनीबोधक
उदाहरण :- 
खबरदार ! आगे मत बढ़ना |
बचो !  आगे गड्ढा है | 
ऊपर दिए गए वाक्यों में खबरदार ! तथा बचो !  चेतावनीबोधक शब्द हैं |
परिभाषा :- ऐसे शब्द जो चेतावनी के भाव को प्रकट करे, वे चेतावनीबोधक शब्द कहलाते हैं |
जैसे :- सावधान !, होशियार !, बचो !, खबरदार ! आदि |

10. आशीर्वादबोधक
उदाहरण :- 
दीर्घायु हो ! बेटा |
जियो ! तुम्हे मेरे भी उम्र लग जाये |
ऊपर दिए गए वाक्यों में दीर्घायु हो ! तथा जियो ! आशीर्वादबोधक शब्द हैं |
परिभाषा :- ऐसे शब्द जो आशीर्वाद के भाव को प्रकट करे, वे आशीर्वादबोधक शब्द कहलाते हैं |
जैसे :- जियो !, बने रहो !, दीर्घायु हो ! आदि |

11 भयबोधक
उदाहरण :- 
बाप - रे - बाप ! इतना बड़ा चूहा |
हाय ! अब मेरा क्या होगा | 
ऊपर दिए गए वाक्यों में हाय ! तथा हाय ! भयबोधक शब्द हैं |
परिभाषा :- ऐसे शब्द जो भय और डर के भाव को प्रकट करे, वे भयबोधक शब्द कहलाते हैं |
जैसे :- बाप रे !, बाप रे बाप !, हाय !, ओह ! आदि |

Browse more topics below on Hindi Grammar

time: 0.0235719681