ask a question

अनेकार्थक शब्द (Ambiguous Words)


अनेकार्थक  शब्द (Ambiguous Words) :-

एक से अधिक अर्थ देने वाले शब्दों को अनेकार्थक शब्द कहते हैं I

जैसे कि
शब्द  अनेकार्थी शब्द 
अंक नाटक का अंक, भाग, गोद, गिनती के अंक, अक्षर
अर्थ धन, अभिप्राय , प्रयोजन
अंबर आकाश, वस्त्र
अगम दुर्गम, अथाह, न चलने वाला, न जाने योग्य
अज दशरथ के पिता, ब्रहमा, बकरा, जो पैदा न होया हो  
अग्र आगे का, सिरा, पहले , श्रेष्ठ  
अर्क सूर्य, रविवार, रस 
आगम  शास्त्र, वेद , एक प्रमाण, भविष्य
आराम बगीचा, विश्राम, शांति 
अपेक्षा आशा, तुलना 
अक्षर वर्ण , आत्मा, नष्ट न होने वाला, गगन
अघ अपवित्र, पाप, पापी, दुःख, दुष्ट, दुष्कर्म   
अवकाश  छुट्टी, अवसर, स्थान, फसला, गुंजाइश 
आदि प्रारम्भ, वगैरह  
अच्छा  सुन्दर, उचित, सकुशल 
अरुण लाल रंग, बाल सूर्य, सूर्य का सारथी, सिंदूर , सोना 
आधि विपत्ति, अभिशाप, धरोहर, मानसिक पीड़ा  
आस्था  विश्वास, सहारा, सभा, आदर 
आतुर  उतावला, व्याकुल, उत्सुक, विकल 
उत्तर जवाब, बाद का , उत्तर दिशा, पिछला
उपाय विधान, सेवा, इलाज, उपचार 
कनक सोना, धतूरा 
कर  किरण, हाथ, सूँड, टैक्स, रश्मि 
क्रिया गति, व्याकरणिक शब्द
कृष्ण   काला, नीला, वासुदेव के पुत्र, अंधेरा पक्ष
कटक  सोना, समूह, सेना, घर, सोने का कड़ा, पैर में पहनने वाला  
कुशल निपुण, चतुर, खैरियत
कुल  सब, वंश 
काम रोज़गार, कार्य, प्रेम, बलराम
गुण गुन, रस्सी, तीन गुन - सत, रज, तम 
गुरु  शिक्षक, बड़ा, भारी, कला      
गो गाय, पृथ्वी, इंद्रिय
ग्रहण लेना, धारण, सूर्य एवं चंद्रग्रहण  
गति  सदगति, दशा, मोक्ष 
बल शक्ति सेना बलराम 
बाजि घोड़ा, पक्षी, बाण
भक्ति अंग, भाग, पूजा सेवा 
भेद  रहस्य, अंतर, प्रकार 
भूत बीता हुआ, प्रेत 
मत नहीं, राय, संप्रदाय 
मार पीट, कामदेव
मुद्रा मोहर, सिक्का, मुख का भाव
मूल जड़, आधार, असल धन  
वार दिन, प्रहार 
वर  सुन्दर, दूल्हा, श्रेष्ठ, आशीर्वाद 
वर्ण  रंग, जाति, अक्षर 
रूढ़ि  जन्म, प्रथा, चढ़ाई, विचार 
लाल  पुत्र, लाल रंग, एक रत्न, एक चिड़िया 
शशांक  चन्द्रमा, मोर
शिव  कल्याणकारी, शंकरजी 
शिखी  पर्वत, अग्नि, मोर 
श्यामा  स्त्री, यमुना, नदी, रात 
सर  तालाब, जलाशय, सरोवर, तड़ाग 
सारंग  सर्प, बाण, मृग, मेढ़क, कोयल, तालाब 
सुरभि  सुगंध, पृथ्वी, गाय 
संगम  मिलन, दो नदियों का मिलान स्थल, प्रेम 
सूत  सारथी, सूत्र, धागा 
हंस  आत्मा, पक्षी का नाम, सूर्य 
हित  भलाई, प्रेम, लोभ 
हलधर  बलराम, किसान, बैल 
हरि विष्णु, इंद्र, साँप, सिंह, सूर्य, तोता, बंदर 
हार  गले में पहनने वाला, पराजय 
हल  खेत जोतने के लिए प्रयुक्त होने वाला यंत्र, समाधान 
पतंग  पक्षी, सूर्य, उड़ने वाली पतंग 
पयोधर  पर्वत, स्तन, बादल
पट  कपड़ा, पर्दा, किवाड़ 
पृष्ठ  पीछे का भाग, पर्दा 
पूर्व  पहले, एक दिशा 
पद  ओहदा, पैर 
चपला  बिजली, लक्ष्मी, चंचला 
चरण  पैर, कविता का अंश, चलना 
चीर कुश्ती के दाँव - पेंच, वस्त्र, पट्टी 
चक्र  पहिया, चाक, चलन, सेना 
चाल गति, चाल, चलन, रस्म 
चेतन  परमात्मा, मन, आत्मा, सजीव 
जाल  फंदा, झरोखा, माया, जादू 
ज्येष्ठ  श्रेष्ठ, बड़ा, बड़ा भाई, एक महीने का नाम 
जीवन  जल, वायु, प्राण 
जड़  अचेतन, मुर्ख, मूल 
जलज  शंख, चंद्रमा, कमल, मोती 
दल  पार्टी, पत्ता, समूह, पक्ष 
दृष्टि नज़र, अभिप्राय, विचार 
दंड  सज़ा, डंडा, जुर्माना
धर्मराज  न्यायी रजा, यमराज, युधिष्ठिर 
नग पर्वत, वृक्ष, नगीना, संख्या 
नंगा  नग्न, लुच्चा, बेशर्म, आदमी 
नाग  हाथी, पर्वत, साँप, बादल 
शृंखला मेखला, क्रम, जंजीर 

 

Browse more topics below on Hindi Grammar

time: 0.0232939720