क्रिया विशेषण के भेद (Kinds of Adjective):-
क्रिया विशेषण के चार भेद होते हैं।
- कालवाचक क्रिया विशेषण (Adverb of Time)
- स्थानवाचक क्रिया विशेषण (Adverb of Place)
- परिमाणवाचक क्रिया विशेषण (Quantitative Adverb)
- रीतिवाचक क्रिया विशेषण (Adverb of Manner)
कालवाचक क्रिया विशेषण -
उदाहरण :-
वह प्रतिदिन व्यायाम करता है |
मैं रोज़ पढ़ता हूँ |
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘प्रतिदिन’ तथा ‘रोज़’ कालवाचक क्रिया विशेषण शब्द है |
परिभाषा :- जो क्रिया विशेषण शब्द क्रिया के होने के समय की सूचना देते हैं, वे कालवाचक क्रिया विशेषण शब्द कहलाते हैं | जैसे दिनभर, रोज़, अभी, सदैव, कल आदि |
कुछ कालवाचक क्रिया विशेषण के उदाहरण साथ ही उनके इंग्लिश में अर्थ -
| Hindi | English |
|---|---|
| पहले | Before |
| बाद | After |
| आने वाला कल | Tomorrow |
| बिता कल | Yesterday |
| आज | Today |
| परसों | Day after tomorrow |
| शीघ्र | Soon |
| जल्दी | Early |
| देर से | Late |
| पूर्व | Ago |
| रोज | Daily |
| पहले से | Already |
| सदैव | Always |
| अक्सर | Often |
| बार - बार | Frequently |
| कभी नहीं | Never |
| कभी कभी | Sometimes |
| कई बार | Manytimes |
| दिन भर | All day |
| रात भर | Overnight |
| लगातार | Continuously |
कालवाचक क्रिया विशेषण के भेद -
कालवाचक क्रिया विशेषण के तीन भेद होते हैं -
काल संबंधी - आज, कल, जब, तब, सायं, परसों, प्रातः काल आदि |
अवधि संबंधी - सदैव, सुबह से श्याम, दिनभर, रातभर, लगातार आदि |
बारंबारता संबंधी - बार - बार, कई बार, प्रतिदिन, प्रतिमाह आदि |
स्थानवाचक क्रिया विशेषण -
उदाहरण :-
ऊपर जाओ और पतंग वहाँ जाकर उड़ाओ |
रीना बाहर बैठी है |
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘ऊपर’, 'बाहर' तथा ‘वहाँ’ स्थानवाचक क्रिया विशेषण शब्द है |
परिभाषा :- जो क्रिया विशेषण शब्द क्रिया के होने के स्थान या दिशा की सूचना देते हैं, वे स्थानवाचक क्रिया विशेषण शब्द कहलाते हैं | जैसे ऊपर, बाहर, इधर- उधर, यहाँ- वहाँ, सामने, आसपास, मध्य, आर- पार, नीचे, निकट आदि |
कुछ स्थानवाचक क्रिया विशेषण के उदाहरण साथ ही उनके इंग्लिश में अर्थ -
| Hindi | English |
|---|---|
| ऊपर | Above |
| नीचे | Below |
| बाहर | Out |
| अंदर | In |
| देश के बाहर | Abroad |
| आर - पार | Across |
| सामने | Ahead |
| पीछे | Back |
| पिछला | Backward |
| के अलावा | Beyond |
| सब जगह | Everywhere |
| मध्य | Between |
| जिधर | Where |
| उधर | There |
| दाहिनी | Right |
| बायें | Left |
| पास | Near |
| दूर | Far |
| भीतर | Within |
स्थानवाचक क्रिया विशेषण के भेद -
स्थानवाचक क्रिया विशेषण के तीन भेद होते हैं -
स्थितिवाचक - यहाँ - वहाँ, भीतर, बाहर, निकट, आगे, आर- पार, मध्य आदि |
दिशावाचक - ऊपर, जिधर, उधर, किधर, नीचे, आमने - सामने, दाहिनी आदि |
विस्तारवाचक - यहाँ से वहाँ तक आदि |
परिमाणवाचक क्रिया विशेषण-
उदाहरण :-
उतना खाओ जितना आवश्यक है |
मैंने अपने पूरे कपड़े रख लिए हैं |
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘उतना’, 'जितना' तथा ‘पूरे’ परिमाणवाचक क्रिया विशेषण शब्द है |
परिभाषा :- जो क्रिया विशेषण शब्द क्रिया की मात्रा अथवा उसके परिमाण की सूचना देते हैं, वे परिमाणवाचक क्रिया विशेषण शब्द कहलाते हैं | जैसे :- अधिक थोड़ा, कम, ठीक, लगभग, तनिक, उतना, जितना, बारी - बारी आदि |
कुछ परिमाणवाचक क्रिया विशेषण के उदाहरण साथ ही उनके इंग्लिश में अर्थ -
| Hindi | English |
|---|---|
| पूर्ण रूप से | Fully |
| थोड़ा | Few/ Little |
| पर्याप्त | Sufficient |
| अधिक | More |
| उतना | That Much |
| जितना | As Much |
| कितना | How Much |
| इतना | This Much |
| कम | Less |
| अत्यंत | Extreme |
| काफी | Enough |
| खूब | Abundant |
| काफी हद तक | Fairly |
| लगभग | Pretty |
| कम से | As Little |
| थोड़ा - थोड़ा | Little by Little |
| बारी - बारी से | One by One |
परिमाणवाचक क्रिया विशेषण के भेद -
परिमाणवाचक क्रिया विशेषण के पाँच भेद होते हैं -
न्यूनतावाचक - तनिक, थोड़ा, जरा आदि |
अधिकतावाचक - अति, ज्यादा, अत्यंत आदि |
पर्याप्तवाचक - पर्याप्त, काफ़ी आदि |
तुलनावाचक - जितना, कितना, उतना आदि |
श्रेणी वाचक - बारी - बारी, थोड़ा - थोड़ा आदि |
रीतिवाचक क्रिया विशेषण -
उदाहरण :-
बच्चा एकाएक चिल्ला उठा |
रोशनी अचानक छत से गिर पड़ी |
ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘एकाएक’ तथा ‘अचानक’ रीतिवाचक क्रिया विशेषण शब्द है |
परिभाषा :- जो क्रिया विशेषण शब्द क्रिया के होने की रीति के विषय में सूचना देते हैं, वे रीतिवाचक क्रिया विशेषण शब्द कहलाते हैं | जैसे :- यथाशक्ति, वस्तुतः, अवश्य, सच, शायद, धीरे से, जल्दी - जल्दी, मात्र, बिल्कुल, कैसे, कभी नहीं, अक्सर, तेज़, मत आदि |
कुछ रीतिवाचक क्रिया विशेषण के उदाहरण साथ ही उनके इंग्लिश में अर्थ -
| Hindi | English |
|---|---|
| वस्तुतः | In fact |
| अवश्य | Surely |
| जरूर | Surely, necessarily |
| शायद | Prehaps, May be |
| संभवतः | Possibly |
| क्यों | Why |
| कहाँ | Where |
| कैसे | How |
| नहीं | No |
| मत | Don't |
| सहसा | All at once |
| ध्यानपूर्वक | Carefully |
| सुखपूर्वक | Happily |
| शीघ्र | Urgently |
| हाथोंहाथ | On hand |
| अचानक | Suddenly |
| अकस्मात | By chance |
रीतिवाचक क्रिया विशेषण के भेद -
रीतिवाचक क्रिया विशेषण के अनेक भेद होते हैं -
निश्चयवाचक - अवश्य, जरूर, वास्तव में, निस्संदेह आदि |
अनिश्चयवाचक - शायद, बहुधा, संभवतः, प्रायः, कदाचित आदि |
प्रश्नवाचक - क्यों, कहाँ, कैसे आदि |
निषेधवाचक - नहीं, मत आदि |
विधिवाचक - सहसा, सुखपूर्वक, ध्यानपूर्वक, हाथोंहाथ, शीघ्र आदि |
आकस्मिकतावाचक - अचानक, अकस्मात, एकाएक आदि |