विशेषण (Adjective):
गीता का घर बहुत बड़ा है | उसमें पाँच कमरे हैं| उसका बगीचा बहुत सुंदर है | गीता की छोटी बहन राधा है | वह लंबी और पतली है| उसके घर में बूढ़ी दादी भी हैं | गीता की मम्मी बहुत समझदार है | गीता को हमेशा लाल कपडे पसंद है |
ऊपर लिखे अनुच्छेद में बड़ा, पाँच, सुंदर, छोटी, लम्बी, पतली, बूढ़ी, समझदार, लाल ये सभी शब्द अपने साथ आए संज्ञा शब्दों की विशेषता बता रहे हैं, इन्हें विशेषण कहते हैं |
विशेषण की परिभाषा :- संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं |
उदाहरण :-
सतरंगी इंद्रधनुष - Rainbow rainbow
मीठा आम - Sweet mango
मोटा लड़का - Fat boy
पाँच फूल - Five flowers
गरम दूध - Hot milk
ठंडी आइसक्रीम - Cold icecream
करवा करेला - Bitter gourd
वीर सिपाही - Gallant soldier
स्वादिष्ट मिठाइयाँ - Delicious sweets
काली बिल्ली - black cat
पतली लड़की - skinny girl
दो लड़कियाँ - two girls
कुछ भोजन (Food) की विशेषता बताने वाले विशेषण शब्द साथ ही उसके इंग्लिश में अर्थ -
| Hindi | English |
|---|---|
| कड़वा | Bitter |
| कच्चा | Raw |
| कुरकुरा | Crunchy |
| मीठा | Sweet |
| सुखी सब्जी | Dry Vegetable |
| गीला | Moist |
| बेस्वाद, स्वादहीन | Bland |
| बासी भोजन | Stale |
| पका हुआ | Ripe |
| भुना | Roasted |
| मसालेदार | Spicy |
| चटपटा | Savoury |
| नमकीन | Salty |
| स्वादिष्ट | Tasty |
| शक़्कर का बनाया हुआ | Sugary |
| तेलमय | Greasy |
| स्वादिष्ट | Scrumptious |
| अत्यधिक गरम | Piping hot |
| जला हुआ | Burnt |
| खट्टा | Sour |
| गुनगुना | Lukewarm |
कुछ शरीर के आकार (Physical Appearance) की विशेषता बताने वाले विशेषण शब्द साथ ही उसके इंग्लिश में अर्थ -
| Hindi | English |
|---|---|
| ठिगना/ ठिगनी | Short |
| सामान्य लम्बाई | Medium Height |
| लम्बा | Tall |
| नाटा/ बौना | Dwarf |
| कमज़ोर शरीर | Skinny |
| दुबला /पतला | Slim/ Slender |
| मोटा | Plump/ Fat |
| गोलमटोल | Chubby |
| बहुत मोटा | Obese |
| तगड़ा/ बलवान | Stout |
| गेहुआ रंग /सांवला | Wheatish |
| गोरा | White/ Fair |
| धूप से तप्त | Tanned |
| काला | Dark |
| गंजा | Bald |
| घुँघराले | Curly |
विशेषणों की तुलना (Degrees of Adjective): आज वर्तमान युग में वस्तु, व्यक्ति तथा स्थान सभी की तुलना की जाती है | इसी कारण विशेषणों की तुलना भी की जाती है | तुलनात्मक आधार पर विशेषणों की तुलना निम्नलिखित तीन आधारों पर की जा सकती है |
विशेषणों की तीन अवस्थाएँ
1. मूल अवस्था (Positive Degree)
2. उत्तर अवस्था (Comparative Degree)
3. उत्तम अवस्था (Superlative Degree)
मूल अवस्था (Positive Degree) :- जब विशेषण का प्रयोग सामान्य रूप से किया जाता है, उसकी तुलना नहीं की जाती है, तब उस अवस्था को मूल अवस्था कहते हैं | जैसे :- रीना पढ़ाई में तेज़ है |
उत्तर अवस्था (Comparative Degree) :- उत्तर अवस्था के अंतर्गत दो व्यक्तियों, दो वस्तुओं और दो स्थानों में तुलना की जाती है | जैसे :- रीना मीना से पढ़ाई में अधिक तेज़ है |
उत्तम अवस्था (Superlative Degree) :- उत्तम अवस्था के अंतर्गत दो या दो से अधिक व्यक्तियों, वस्तुओं तथा स्थानों की तुलना की जाती है, तथा किसी एक को सबसे अच्छा या सबसे बुरा कहा जाता है | जैसे :- राखी, रीना और मीना में पढ़ाई में, राखी सबसे अधिक तेज़ है |
विशेषण की अवस्था के रूप परिवर्तन (Transformation of Adjective) :- विशेषण की अवस्था के रूप परिवर्तन को दो प्रकारों से किया जा सकता है :-
1. अधिक या सबसे अधिक का प्रयोग करके
2. संस्कृत के तत्सम शब्दों के साथ 'तर या 'तम' प्रत्यय लगाकर
अधिक या सबसे अधिक का प्रयोग करके
| मूलावस्था | उत्तरावस्था | उत्तमावस्था |
| तेज़ | अधिक तेज़ | सबसे अधिक तेज़ |
| अच्छा | अधिक अच्छा | सबसे अधिक अच्छा |
| वीर | अधिक वीर | सबसे अधिक वीर |
| विद्वान | अधिक विद्वान | सबसे अधिक विद्वान |
| सुंदर | अधिक सुंदर | सबसे अधिक सुंदर |
| साहसी | अधिक साहसी | सबसे अधिक साहसी |
| चतुर | अधिक चतुर | सबसे अधिक चतुर |
| कमज़ोर | अधिक कमज़ोर | सबसे अधिक कमज़ोर |
| तीव्र | अधिक तीव्र | सबसे अधिक तीव्र |
| लम्बा | अधिक लम्बा | सबसे अधिक लम्बा |
'तर या 'तम' प्रत्यय का प्रयोग करके
| मूलावस्था | उत्तरावस्था | उत्तमावस्था |
| दीर्घ | दीर्घतर | दीर्घतम |
| प्रिय | प्रियतर | प्रियतम |
| प्राचीन | प्राचीनतर | प्राचीनतम |
| अधिक | अधिकतर | अधिकतम |
| महान | महानतर | महानतम |
| कोमल | कोमलतर | कोमलतम |
| कटु | कटुतर | कटुतम |
| लघु | लघुतर | लघुतम |
| मधुर | मधुरतर | मधुरतम |
| गुरु | गुरुतर | गुरुतम |
| उत्कृष्ट | उत्कृष्टतर | उत्कृष्टतम |
| श्रेष्ठ | श्रेष्ठतर | श्रेष्ठतम |
| उच्च | उच्चतर | उच्चतम |
| कठोर | कठोरतर | कठोरतम |
| विशाल | विशालतर | विशालतम |
| घनिष्ठ | घनिष्ठतर | घनिष्ठतम |
| बलिष्ठ | बलिष्ठतर | बलिष्ठतम |
| निकट | निकटतर | निकटतम |