ask a question

भारत सम्बन्धी सामान्य ज्ञान


राष्ट्रीय ध्वज
 
भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है जिसमें 3 सामान चौड़ाई की ऑडी पट्टियां है सबसे ऊपर की पट्टी का रंग गहरा केसरिया जागृति शौर्य व त्याग का प्रतीक है, बीच की पट्टी का रंग सफेद सत्य एवं पवित्रता का प्रतीक है, सबसे नीचे तीसरी पट्टी का रंग गहरा हरा समृद्धि का प्रतीक है, सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का 24 तीलियों वाला एक चक्र है जो प्रगति का सूचक है झंडे की लंबाई व चौड़ाई का अनुपात 3 ,2 है। 22 जुलाई 1947 को भारत की संविधान सभा ने झंडे का प्रारूप अपनाया था |

राजचिह्न

यह सारनाथ स्थित मौर्य सम्राट अशोक द्वारा बनवाए गए सिंह स्तंभ की अनुकृति है चीह्न के शीर्ष पर शेर की मूर्ति साहस व शक्ति का प्रतीक है तथा शीर्ष के नीचे मुंडकोपनिषद का सूत्र सत्यमेव जयते देवनागरी लिपि में लिखा है आकृति में शीर्ष पर चार शेर एक दूसरे की ओर पीठ किए खड़े हैं लेकिन यह केवल तीन ही प्रतीत होते हैं मूल आकृति के आधार में बाई और घोड़ा वह दाई और बैल की मूर्ति है बीच में बना चित्र धर्म का प्रतीक है |

राष्ट्रगीत

बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा लिखित आनंद मठ नामक उपन्यास से इस गीत को लिया गया है इस गीत को सर्वप्रथम 18 सो 86 ईस्वी में कांग्रेस के अधिवेशन में गाया गया था भारत की संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को वंदे मातरम गीत को राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया।

राष्ट्रगान

राष्ट्र गान, रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा रचित जन गण मन राष्ट्रगान के रूप में गाया जाता है भारत की संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को इसे राष्ट्रगान के रूप में अपनाया इसे सर्वप्रथम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में 27 दिसंबर 1911 को गाया गया था।

राष्ट्र भाषा 

भारतीय संघ की राष्ट्रभाषा देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी है ।

राष्ट्रीय पंचांग

राष्ट्रीय पंचांग 22 मार्च 1957 को सरकारी उद्देश्यों के लिए अपनाया गया जैसे भारत के राजपत्र में, आकाशवाणी के समाचार प्रसारण में , भारत सरकार द्वारा जारी किए गए कैलेंडर में राष्ट्रीय पंचांग 78 ईसवी में आरंभ हुआ इसके अनुसार शक संवत का प्रथम माह चैत्र व वर्ष में 12 माह चैत्र वैशाख ज्येष्ठ आषाढ़ श्रावण भाद्रपद आश्विन कार्तिक मार्गशीर्ष पौष माघ फाल्गुन है प्रत्येक माह को दो पक्षों कृष्ण पक्ष या शुक्ल पक्ष में बांटा गया है। 

राष्ट्रीय त्यौहार

15 अगस्त व 26 जनवरी को राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाया जाता है |

राष्ट्रीय पशु  :- बाघ
राष्ट्रीय पक्षी :- मोर
राष्ट्रीय पुष्प :- कमल
राष्ट्रीय वृक्ष :- अशोक
राष्ट्रीय फल :- आम
राष्ट्रीय वाक्य :- सत्य मेव जयते
time: 0.0185101032