ask a question

Class 10 ICSE Hindi Grammar
Class 10


Write a short composition in Hindi of approximately 250 words 
निम्नलिखित विषय पर हिंदी में लगभग 250 शब्दों में संक्षिप्त लेख लिखिए :- 

 
1.  आज के समय में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है | प्रगति के पाठ पर भारत की प्रमुख उपलब्धियों के विषय में एक लेख लिखिए |
2. 'जीवन में जो भी आभाव होते हैं, वे मनुष्य को अधिक मज़बूत और कामयाब बनाते हैं |' इस विषय के पक्ष अथवा विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत कीजिए |
3. समय को पहचानने वाले सफल और उन्नत होते है | समय के महत्त्व पर निबंध लिखिए |
4. 'ऊँचे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए माता - पिता तथा अध्यापकों द्वारा बच्चों पर डाला जाने वाला दबाव अनुचित है |' इस विषय के पक्ष अथवा विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत कीजिए |
5. एक मौलिक कहानी लिखिए जिसका आधार हो - " जाको राखे साइयाँ मार सके न कोय |"
6. आपके विद्यालय में एक मेले का आयोजन किया गया था | यह किस अवसर पर, किस उद्देश्य से किया गया था ? उसके लिए आपने क्या -क्या तैयारियाँ की ? आपने और आपके मित्रों ने एवम शिक्षकों ने उसमें क्या सहयोग दिया था ? इन बिंदुओं को आधार बनाकर एक प्रस्ताव विस्तार से लिखिए |
7. 'वन है तो भविष्य है' आज हम उसी भविष्य को नष्ट कर रहे हैं, कैसे ? कथन को स्पष्ट करते हुए जीवन में वनों के महत्त्व पर अपने विचार लिखिए |
8. 'सहपाठी दबाव' (पीयर प्रेशर) यह एक विद्यार्थी के लिए हानिकारक या लाभकारी ? इस विषय के पक्ष या विपक्ष में अपने विचार लिखिए | 
9. एक मौलिक कहानी लिखिए जिसका अंत प्रस्तुत वाक्य से किया गया हो - और मैंने राहत की साँस लेते हुए सोचा कि आज मेरा मानव जीवन सफल हो गया |
10. संयुक्त परिवार के किसी ऐसे उत्सव के आनंद का विस्तार से वर्णन कीजिए, जहाँ आपके परिवार के बच्चे - बुजुर्ग सभी उपस्थित थे |
11. पुस्तकें ज्ञान का भंडार होती हैं तथा हमारी सच्ची मित्र एवम गुरु भी होती हैं | हाल ही में पढ़ी गई अपनी किसी पुस्तक के विषय में बताते हुए लिखिए कि वह आपको पसंद क्यों आई और आपने उससे क्या सीखा |
12. " पर्यावरण है तो मानव है" विषय को आधार बनाकर पर्यावरण सुरक्षा को लेकर आप क्या - क्या प्रयास कर रहे हैं ? विस्तार से लिखिए |
13. अरे मित्र ! "तुमने तो सिद्ध कर दिया कि तुम ही मेरे सच्चे मित्र हो" इस पंक्ति से आरम्भ करते हुए कोई कहानी लिखिए |
14. एक कहानी लिखिए जिसका आधार निम्लिखित उक्ति हो :- " मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना |
15. योग के माध्यम से हम शरीर तथा मन दोनों को स्वस्थ कर सकते हैं, जीवन में योग कि अनिवार्यता तथा उससे मिलने वाले लाभों का वर्णन करते हुए अपने विचार लिखिए | 
16. एक कहानी लिखिए जिसका आधार निम्लिखित उक्ति हो - 'मन के हारे हार है, मन के जीते जीत' | 
17. लोकतांत्रिक राष्ट्र में भारत के अधिकार और कर्तव्यों के विषय में अपने विचार व्यक्त कीजिए |
18. 'विज्ञान से जहाँ हमारा जीवन खुशहाल व गतिशील हुआ है, वहीं अनेक समस्याएँ भी पैदा हो गई हैं |' इस विषय के पक्ष या विपक्ष में अपने विचार लिखिए | 
19. जीवन में कामयाब होने की इच्छा सभी में होती है, मगर कामयाब होने के लिए परिश्रम करने की इच्छा बहुत कम लोगों में होती है | इसे समझाते हुए अपने जीवन की किसी ऐसी घटना का वर्णन कीजिए, जहाँ सफ़ल होने के लिए आपने जी तोड़ मेहनत की हो |
20. 'एक सच्चा मित्र औषधि के समान होता है | वह हमें हर मुश्किल से बचाने का प्रयास करता है और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है |' इन पंक्तियों को ध्यान में रखते हुए बताइए कि एक सच्चे मित्र में कौन - कौन से गुण होने चाहिए | 
time: 0.0194079876